Showing 1–9 of 13 results
Book
डॉ. धर्मवीर यादव अत्यन्त सरल व सहज व्यक्तित्व के स्वामी हैं। पिछले 15 वर्षों से इनका योग के क्षेत्र में अनुपमीय योगदान रहा है। योगमय जीवनचर्या का पालन करने वाले डॉ. धर्मवीर में योग में Post Graduate Diploma (Gold Medal), M.A., NET-JRF व Ph.D की डिग्री प्राप्त की हैं। डॉ. धर्मवीर आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणीकरण मंडल (YCB) में परीक्षक भी हैं। डॉ. धर्मवीर योग परिवार सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य, अध्यात्म योग संस्थान हरियाणा के प्रेसिडेंट व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) हरियाणा के संयोजक भी हैं। डॉ. धर्मवीर योगासन प्रतियोगिता में विश्व योग चैंपियन हैं तथा राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताओं में मैनपावर की भूमिका भी निभाते रहे हैं। लेखन व बोल-चाल में विशेष रूचि होने का ही परिणाम है कि इनके रिसर्च पेपर और आर्टिकल राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। FM Radio, TV Channel, Youtube के माध्यम से योग, नेचुरोपैथी, ध्यान आदि विषयों का निरंतर प्रशिक्षण देते रहते हैं। डॉ. धर्मवीर की सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं:
योगियों का जीवन परिचय,
योगासार,
योगवासिष्ठ सार,
गीता योगामृत,
शंख प्रक्षालन,
योग : A Way of life,
नेचुरोपैथी : A Way of life
अनेक मंचों पर योग की प्रस्तुति कर चुके डॉ. धर्मवीर विदेश गाँधी यूनिवर्सिटी, सेवाई (हरियाणा) के योग विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।








